बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, बिहार से बंगाल तक हलचल, दिल्ली में सस्पेंस, IMD की वार्निंग- 6 दिन तक बारिश

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, बिहार से बंगाल तक हलचल, दिल्ली में सस्पेंस, IMD की वार्निंग- 6 दिन तक बारिश
Tomorrow Weather: मानसून को लेकर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. बंगाल की खाड़ी में एक शक्तिशाली लो प्रेसर एरिया बन रहा है. ये जल्द ही एक डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है. इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले अंडमान और बंगाल की खाड़ी में दस्तक दे सकता है. एक तरफ जहां दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी तरफ गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में जानलेवा लू का कहर जारी है. देर शाम दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई. मौसम विभाग ने दिल्ली से बिहार, बंगाल से लेकर पूर्वोतर और दक्षिण भारत में बारिश की संभावना है. साथ ही आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है.