फल ही नहीं, आम का पेड़ भी है औषधीय गुणों का खजाना, डॉक्टर ने बताए फायदे
गर्मियों में आम सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेदाचार्य प्रियंका सिंह के मुताबिक आम का फल, पत्तियां, छाल और बीज सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. कच्चे आम का पन्ना लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है, जबकि आम की पत्तियां ब्लड शुगर कंट्रोल और पाचन बेहतर करने में लाभकारी मानी जाती हैं. आयुर्वेद में आम के पेड़ को देसी संजीवनी भी कहा जाता है, क्योंकि इसका हर हिस्सा सेहत के लिए उपयोगी माना जाता है.