प्रोजेक्ट स्नेह ने बदली शिवम की जिंदगी, आंखे नहीं फिर भी चला रहे कंप्यूटर, बने आत्मनिर्भर

प्रोजेक्ट स्नेह ने बदली शिवम की जिंदगी, आंखे नहीं फिर भी चला रहे कंप्यूटर, बने आत्मनिर्भर
Moradabad news: प्रोजेक्ट स्नेह उन जिंदगियों के लिए वरदान बन गया है. जिनकी दुनिया में सवेरा होना बंद हो गया था. यहां नेत्रहीन भाई-बहनों को सिर्फ अक्षर नहीं सिखाए जाते. उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाया जाता है. इसी प्रोजेक्ट से जुड़ा एक चेहरा है जिसकी कहानी रुला भी देती है और हौसला भी देती है.