'प्रदर्शन करना हक, लेकिन दूसरों के लिए दिक्कत नहीं बन सकते', सीजेआई सूर्यकांत ने खींच दी रेड लाइन
सीजेआई सूर्यकांत ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलने की मांग पर कहा शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है, पर रोड ब्लॉक और कानून व्यवस्था बिगाड़ना गलत है. सीजेआई ने साफ कहा कि सरकार को क्या करना चाहिए या नहीं करना चाहिए, इसका आदेश सुप्रीम कोर्ट नहीं दे सकता.