प्यार, धोखा और ट्रोलिंग! जम्मू की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?
Ronisha Case: जम्मू की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोनिशा के आत्महत्या प्रयास मामले में अब लव ट्रायंगल और साइबर बुलिंग का एंगल सामने आया है. रोनिशा ने अपने दुबई में रहने वाले मंगेतर प्रशांत पर रिश्ता तोड़ने, पैसे लेने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप लगाया. इस बीच प्रशांत की दूसरी लड़कियों के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद मामला और गरमा गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.