पेड़ की छांव में बैठकर रोटी खाई, फिर जल्लाद बन पार की दरिंदगी की इंतहा, लश्कर आतंकी लंगड़ा की साजिश बेनकाब
Pahalgam Attack NIA Charge Sheet: पहलगाम की बैसरन घाटी में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने जो तांडव किया था, उसे आसानी से भुलाया नहीं जा सकता है. NIA ने इस नरसंहार की कुंडली खोलकर रख दी है. जांच एजेंसी ने द रेजिस्टेंस फ्रंट (लश्कर-ए-तैयबा) के आतंकवादी साजिद सैफुल्ला जट उर्फ लंगड़ा को अटैक का साजिशकर्ता बताया है. साथ ही इसके मॉडस ऑपरेंडी और पाकिस्तान की संलिप्तता को भी दुनिया के सामने लाया है.