पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, इतने बढ़ गए दाम, महंगाई की डबल मार, 5 दिन में दूसरा इजाफा
Petrol Diesel Price Hike: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को ढाई महीने से ज्यादा हो चुके हैं और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति अब भी सामान्य नहीं हुई है. इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है. तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया है. पांच दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है.