पूरी तरह मेड इन इंडिया है मेट गाला का रेड कार्पेट, 500 कारीगरों ने हाथ से किया तैयार, व्हाइट हाउस तक होती है सप्लाई
Met Gala 2026 : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पिछले दिनों हुए मेट गाला ( Met Gala 2026) फैशन शो में जितनी चर्चा दुनियाभर के सितारों और हस्तियों की रही, उतनी ही इसके रेड कार्पेट की भी. इस इवेंट में दुनियाभर की फिल्मी हस्तियों और धनकुबेरों ने फैशन को नए आयाम तक पहुंचाया, जिसकी तस्वीरों की चमक सभी को दिखी. लेकिन, जिस कालीन पर इन सितारों ने चहलकदमी की, जिसके नाम पर शो जाना जाता है वह पूरी तरह मेड इन इंडिया है, इसकी जानकारी कम ही लोगों को होगी.