पुलिस कमिश्नर को ही 3 घंटे में 40 बार छेड़ दिया, ‘मैडम सर’ को सादी वर्दी में सड़क पर निकलना पड़ गया भारी!
हैदराबाद की महिला पुलिस कमिश्नर को 3 घंटे में 40 बार छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा. वहीं, जैसे ही लोगों को यह भनक लगी कि सामने खड़ी महिला शहर की बड़ी पुलिस अफसर है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. कुछ ही सेकेंडों में यह खबर स्थानीय थाने तक पहुंच गई. जिसके बाद पूरे शहर की पुलिस भागी-भागी उस इलाक में पहुंच गई, जहां ये घटनाएं हुई थीं.