'पुलवामा का जवाब दें, लेकिन…' RSS के दत्तात्रेय होसबोले ने क्यों कहा- पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे बंद नहीं करने चाहिए?

'पुलवामा का जवाब दें, लेकिन…' RSS के दत्तात्रेय होसबोले ने क्यों कहा- पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे बंद नहीं करने चाहिए?
Dattatreya Hosabale: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने पाकिस्तान और सनातन धर्म के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सबसे ज्यादा जोर इस बात पर दिया कि भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत के दरवाजे कभी पूरी तरह बंद नहीं करने चाहिए. होसबोले ने साफ शब्दों में कहा कि पुलवामा जैसे आतंकी हमलों का करारा जवाब देना देश की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है, लेकिन कूटनीति, व्यापार और खेल संबंधों के जरिए संवाद की एक 'खिड़की' हमेशा खुली रहनी चाहिए. उन्होंने उदयनिधि स्टालिन के सनातन पर विवादित बयान का भी पलटवार किया है.