पीएम मोदी के नमन, नमन और नमन में छिपे हैं बड़े संकेत, केवल चुनावी विजय नहीं, 'नतमस्तक मोदी' ने जीता बंगाल का मन !

पीएम मोदी के नमन, नमन और नमन में छिपे हैं बड़े संकेत, केवल चुनावी विजय नहीं, 'नतमस्तक मोदी' ने जीता बंगाल का मन !
राजनीति विज्ञान में एक प्रसिद्ध उक्ति है कि 'लोग आपके भाषण भूल सकते हैं, लेकिन आपका आचरण हमेशा याद रखते हैं.' इसी कथन को चरितार्थ करते हुए 9 मई 2026 को पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया अध्याय लिखा गया. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन खास तस्वीरें सामने आईं, जो न सिर्फ भावुक कर गईं, बल्कि विशेष राजनीतिक संदेश भी दे गईं. ये तस्वीरें 'नतमस्तक मोदी' की हैं!