पारले नाम से कंफ्यूज हो गए निवेशक, खरीद डाले दूसरी कंपनी के शेयर, देखते ही देखते मार दिया 5 फीसदी का अपर सर्किट
Parle vs Parle : आज शेयर बाजार में एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब पारले जी बिस्कुट वाले ब्रांड से मिलते जुलते नाम वाली कंपनी पारले इंडस्ट्रीज के शेयरों में अपर सर्किट लग गया. निवेशकों में यह कंफ्यूजन पीएम मोदी के इटली की प्रधानमंत्री को गिफ्ट देने वाले एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ.