'पानी पीते रहें और सावधानी बरतें', ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी, गर्मी से सतर्क रहने की अपील
PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को प्रसारित 'मन की बात' कार्यक्रम के 134वें एपिसोड में कहा कि तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचना चाहिए. पीएम मोदी ने बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के सत्तू शरबत का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि यह न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि ऊर्जा भी देता है.