पहले राफेल पर आई खुशखबरी, अब देसी 5th जेन फाइटर जेट ने पकड़ी बुलेट ट्रेन की रफ्तार, F-35 की दबंगई को चुनौती

पहले राफेल पर आई खुशखबरी, अब देसी 5th जेन फाइटर जेट ने पकड़ी बुलेट ट्रेन की रफ्तार, F-35 की दबंगई को चुनौती
5th Gen AMCA Fighter Jet Project: भारत अपने डिफेंस सिस्‍टम को लगातार अपग्रेड कर रहा है. इसके अलावा घरेलू स्‍तर पर मिसाइल से लेकर ड्रोन और फाइटर जेट तक को बनाने के प्रोजेक्‍ट को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है. फाइटर जेट के मामले में भारत दो फ्रंट पर काम कर रहा है - पहला आयात और दूसरा देसी लड़ाकू विमान बनाने पर व्‍यापक निवेश. घरेलू स्‍तर पर नेक्‍स्‍ट जेनरेशन फाइटर जेट डेवलप करने के लिए AMCA प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च किया गया है.