पश्चिम बंगाल: पुलिस और ब्यूरोक्रेसी में हलचल, 46 अफसरों का ट्रांसफर, CM ऑफिस के 16 अधिकारियों पर गिरी गाज
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'ममता बनर्जी ने टैलेंटेड अफसरों की परवाह नहीं की'. उन्होंने आगे कहा, 'ममता सरकार ने अफसरों को अलग-थलग किया'. सुवेंदु ने कहा, 'कई बार अफसरों को बंगाल छोड़ने को मजबूर किया गया'. अब सुवेंदु सरकार इन अफसरों का इस्तेमाल करेगी.