पश्चिम बंगाल चुनाव: SIR से काउंटिंग तक ममता को कोर्ट से लगे झटके, अपनी पुलिस पर भी अब नहीं रहा भरोसा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को हाल के कुछ महीनों में अदालतों से लगातार झटके लगे हैं. चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट और कलकत्ता हाईकोर्ट से लगातार फैसले उनके खिलाफ आते रहे हैं. SIR से शुरू होकर वोट काउंटिंग तक टीएमसी कई बार अदालतों में गई. केंद्रीय एजेंसियों से ममता का टकराव भी जग जाहिर है. यहां तक कि ममता ने राज्य पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाकर स्थिति को और जटिल बना दिया है.