पश्चिम बंगाल चुनाव की 'कमांड' संभालने वाले मनोज अग्रवाल को CM सुवेंदु अधिकारी ने बनाया चीफ सेक्रेटरी

पश्चिम बंगाल चुनाव की 'कमांड' संभालने वाले मनोज अग्रवाल को CM सुवेंदु अधिकारी ने बनाया चीफ सेक्रेटरी
पश्चिम बंगाल की सुवेंदु अधिकारी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 1990 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज अग्रवाल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है. अग्रवाल इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. चुनाव के दौरान उनके निष्पक्ष और कुशल प्रबंधन को देखते हुए उन्हें अब राज्य की सबसे बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है.