पश्चिमी सीमा पर 'आयरन डोम': पाकिस्तान से अब आर-पार की तैयारी! अमित शाह का दूसरा बॉर्डर दौरा क्यों है बेहद अहम?
गृह मंत्री अमित शाह भारत-पाकिस्तान सीमा पर पिछले सात दिनों में दूसरी बार जाने वाले हैं. बीकानेर दौरा करने के बाद अब वह गुजरात के भुज जाएंगे. अमित शाह का पूरा जोर सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने में लगा है. पाकिस्तान को भी सीधा संदेश देने की कोशिश की जा रही है.