पढ़ाई के साथ स्वाद का तड़का! DU नॉर्थ कैंपस के वो 5 फूड स्पॉट्स जहां कम बजट में मिलता है 'टॉपर' स्वाद
Famous Street Food In Delhi University: नॉर्थ कैंपस जहां बजट छोटा और स्वाद बड़ा होता है. दिल्ली यूनिवर्सिटी का नॉर्थ कैंपस न केवल बेहतरीन शिक्षा बल्कि अपने वाइब्रेंट फूड कल्चर के लिए भी जाना जाता है. हडसन लेन के ट्रेंडी कैफे हों, QD's के मशहूर तंदूरी मोमोज़ या फिर चाचा दी हट्टी के लजीज छोले भटूरे. यहां का हर कोना छात्रों की पॉकेट का ख्याल रखते हुए ज़ायके का ज़बरदस्त डोज़ देता है. यही कारण है कि यह कैंपस फूड और कल्चर का एक अनोखा संगम बन चुका है.