नौतपा में मौसम का यू-टर्न! कहीं 47°C की आग, कहीं मूसलाधार बारिश, बदल गया मौसम का पूरा गणित

नौतपा में मौसम का यू-टर्न! कहीं 47°C की आग, कहीं मूसलाधार बारिश, बदल गया मौसम का पूरा गणित
देश में नौतपा के दौरान मौसम ने पूरी तरह यू-टर्न ले लिया है. एक तरफ राजस्थान, दिल्ली, विदर्भ और यूपी में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है, तो दूसरी तरफ केरल, असम, मेघालय और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है. आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम बेहद अस्थिर हो गया है. 28-29 मई के बाद उत्तर भारत में आंधी, बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है. मौसम विशेषज्ञ इसे बदलते क्लाइमेट पैटर्न और ग्लोबल वार्मिंग का बड़ा संकेत मान रहे हैं.