नौकरी नहीं तो... डाक विभाग की Franchise 2.0 लॉन्च! कम इन्वेस्टमेंट में शुरू करें बिजनेस, हर महीने करें कमाई

नौकरी नहीं तो... डाक विभाग की Franchise 2.0 लॉन्च! कम इन्वेस्टमेंट में शुरू करें बिजनेस, हर महीने करें कमाई
Bhilwara Hindi News: भारतीय डाक विभाग ने Franchise 2.0 लॉन्च कर लोगों को घर बैठे कमाई का नया अवसर दिया है. इस योजना के तहत कम निवेश में लोग बिजनेस पार्टनर बन सकते हैं और हर महीने अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं. फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए डाक सेवाएं, पार्सल डिलीवरी और अन्य सुविधाएं लोगों तक पहुंचाई जाएंगी. यह योजना खासतौर पर युवाओं, छोटे व्यवसायियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए लाभकारी मानी जा रही है. कम लागत और सरकारी भरोसे के कारण इस योजना में लोगों की रुचि तेजी से बढ़ रही है.