नोएडा में मकान खरीदारों के लिए खुशखबरी! यूनिटेक में फंसा है आपका पैसा तो जल्द मिलेगा वापस, तीन सेक्टर में जमीन जब्त
Unitech Home Buyers Update : नोएडा के एक जाने-माने बिल्डर यूनिटेक के खिलाफ ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है. कंपनी ने मकान खरीदारों के पैसों का दुरुपयोग किया था, जिसके बाद 76 मामले दर्ज किए गए. ईडी ने ताजा कार्रवाई में कंपनी की 8 हजार करोड़ से ज्यादा कीमत वाली जमीन को जब्त कर लिया है. अब इस जमीन को बेचकर मकान खरीदारों को पैसा लौटाने की तैयारी है.