नोएडा-दिल्ली 6 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर आई बड़ी खबर, इस महीने होगा शुरू, एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान
Noida-Delhi elevated Corridor: दिल्ली-नोएडा के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. दोनों शहरों को जोड़ने वाला चिल्ला 6 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर अगले साल शुरू होने वाला है. कई सालों से लंबित पड़े इस कॉरिडोर का काम 47 प्रतिशत पूरा हो चुका है. अब इसे जून 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है.