नॉर्मल टाइम नहीं चल रहा, सीट बेल्ट बांध लीजिए...LPG-तेल सब आसमान पर, हर तरफ चुनौतियों का मेला, हिचकोले का समय
सौ बात की एक बात: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से दुनिया के तमाम देश अभी ठीक तरीके से निपट भी नहीं सके थे कि एक और महासंकट ने दस्तक दे दी. ईरान जंग ने मौजूदा व्यवस्थाओं की जड़ों को हिलाकर रख दिया है. होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से अभूतपूर्व स्थिति पैदा हो गई है. दुनिया के तमाम देश इससे प्रभावित हो रहे हैं. भारत जैसे विकासशील देशों के लिए मौजूदा समय और भी विकट है.