नीतीश के बाद अब अफसरों की बारी, बिहार ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव के संकेत, दिल्ली की तैयारी में सीएम की कोर टीम

नीतीश के बाद अब अफसरों की बारी, बिहार ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव के संकेत, दिल्ली की तैयारी में सीएम की कोर टीम
Bihar Bureaucracy Change: बिहार में सत्ता परिवर्तन के साइड इफेक्ट अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रही है, बल्कि इसकी गूंज ब्यूरोक्रेसी के गलियारों तक साफ सुनाई देने लगी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब प्रशासनिक सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है. जानकारी के अनुसार, जो अफसर वर्षों से सत्ता के 'पावर सर्कल' का हिस्सा थे, उनके अब नई दिशा की ओर बढ़ने के संकेत नजर आ रहे हैं.