ना सीमेंट, ना लोहा... शिमला फेल! बरगद के पेड़ पर बनी यह अनोखी कुटिया गर्मी में देती है AC जैसी ठंडक
Bhilwara Unique Hut: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक संत द्वारा बनाई गई अनोखी कुटिया इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. खास बात यह है कि यह कुटिया बरगद के पेड़ पर बनाई गई है और इसके निर्माण में न तो सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है और न ही लोहे का. पूरी तरह पारंपरिक और प्राकृतिक तरीके से तैयार यह आशियाना गर्मी के मौसम में भी ठंडक और सुकून का एहसास कराता है. स्थानीय लोग और पर्यटक इस अनोखी संरचना को देखने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं. संत का कहना है कि प्रकृति के करीब रहकर जीवन को सरल और शांत बनाया जा सकता है. पर्यावरण के अनुकूल यह कुटिया लोगों को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने का संदेश भी देती है.