नहीं है एक भी मुस्लिम परिवार, फिर कैसे बनी मजार, पूजा करता है बेगूसराय का ये पूरा गांव
बेगूसराय के साहेबपुर कमाल प्रखंड का मुगलसराय गांव अपने नाम को लेकर अनोखी कहानी समेटे है. यहां न मुगलों के आने का पुख्ता इतिहास मिलता है और न सराय बनने के प्रमाण. ग्रामीणों के अनुसार कभी बाहरी लोगों के बसने और पुरानी परंपराओं के चलते यह नाम पड़ गया, जबकि गांव में आज एक भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता.