धान की रोपाई करने से पहले किसान जान लें यह तकनीक, कम लागत में होगा डबल मुनाफा, सिंचाई भी करनी होगी कम

धान की रोपाई करने से पहले किसान जान लें यह तकनीक, कम लागत में होगा डबल मुनाफा, सिंचाई भी करनी होगी कम
धान की सीधी बुवाई खेती की एक नई और वैज्ञानिक तकनीक है. जो पारंपरिक पौध तैयार करके रोपाई करने की विधि से बिल्कुल अलग है. इस तकनीक में किसान को नर्सरी तैयार करने, पौध उखाड़ने और खेत में रोपाई करने की जरूरत नहीं पड़ती है. बीज को सीधे तैयार खेत में ड्रिल या सीड ड्रिल मशीन की मदद से बो दिया जाता है.