देश के 18 राज्यों में बीजेपी के सीएम, बंगाल फतह के बाद अब 'मिशन साउथ', क्या विपक्ष के पास बचा है कोई तोड़?
Election Results 2026 Analysis: 2026 के विधानसभा चुनाव नतीजों ने भारतीय राजनीति की तस्वीर बदल दी है. बीजेपी ने उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर और अब पश्चिम बंगाल तक अपना परचम लहरा दिया है. देश के 31 में से 18 राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं, जबकि कांग्रेस और विपक्ष का दायरा लगातार सिमटता जा रहा है. अब बीजेपी का अगला मिशन दक्षिण भारत का अभेद किला फतह करना है.