दिल्ली-हरियाणा के मोहल्ले जैसी बनती जा रही पहाड़ों की रानी, फिल्मी सितारों ने मसूरी से बनाई दूरी, जाने
मसूरी में अब दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब आदि शहरों से पहुंचे पर्यटकों की अत्यधिक भीड़ के कारण आउटडोर शूटिंग करना अब बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है. वहीं सेलिब्रिटी को वह स्पेस नहीं मिल पाता है जो पहले मिलता था यही वजह है कि पिछले कई सालों से फिल्मी सितारों ने मसूरी का रुख नहीं किया है. लोगों का कहना है कि अब मसूरी, मसूरी नहीं रही है, वीकेंड पर यहाँ दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के नंबरों वाली गाड़ियों का ऐसा हुजूम उमड़ता है कि यहाँ का शांत माहौल पूरी तरह खत्म हो जाता है.