दिल्ली जिमखाना क्लब: अंग्रेजों की 'मौज-मस्ती' का वो अड्डा, जहां मेनन ने राजाओं को झुकाया... अब होगा जमींदोज?
दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित और रसूखदार क्लबों में शामिल दिल्ली जिमखाना क्लब अब सरकार के नियंत्रण में जाने वाला है. केंद्र सरकार ने 27.3 एकड़ में फैले इस वीवीआईपी परिसर को खाली कराने का आदेश जारी कर दिया है. सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित इस जमीन का इस्तेमाल रक्षा बुनियादी ढांचे और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं के लिए किया जाएगा. क्लब की लीज डीड तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है और 5 जून को पूरे परिसर का कब्जा लेने की तैयारी है. इस फैसले से सत्ता गलियारों और क्लब सदस्यों में हलचल मच गई है. आइए आज आपको इस ऐतिहासिक क्लब का पूरा इतिहास बताते हैं.