दिखने में है सबसे ज्यादा खूबसूरत, मिठास से भरा है इसका रस, कोहिनूर आम का कैसे पड़ा नाम
Kohinoor Aam Ki Kahani: आम का सीजन शुरू हो गया है. ऐसे में मार्किट में अलग-अलग वैरायटी और अलग-अलग नाम के आम देखने को मिल जाएंगे. तो वहीं उन्हें में एक आम कोहिनूर आम है. कोहिनूर आम को कोहितूर भी कहा जाता है. जो स्वाद में बहुत लाजवाब होता है. कोहिनूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में उगाया जाने वाला एक बेहद दुर्लभ और प्रीमियम आम है.