दशरथ महल, जहां एक साथ रहता था राम का पूरा परिवार, आज क्यों कहा जाता है बड़ी जगह? जाने
अयोध्या में स्थित दशरथ महल केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि त्रेतायुग की राजसी परंपरा और श्रीराम परिवार की स्मृतियों का जीवंत प्रतीक माना जाता है. दशरथ महल में पूरा राज परिवार एक साथ विराजमान है. कहा जाता है त्रेता युग में इसी स्थल पर महाराज दशरथ निवास करते थे इतना ही नहीं धर्म नगरी अयोध्या में इसी जगह को बड़ी जगह के नाम से भी जाना जाता है.