थलापति विजय सरकार तो बना लेंगे, मगर चलाने के लिए लेनी पड़ेगी RBI की मदद, जानिए कैसे?
Thalapathy Vijay Gold Challenge: थलापति विजय की टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गजब का प्रदर्शन किया है. पहले ही चुनाव में सरकार बनाने की स्थिति तक पहुंचने वाले थलापति विजय के सामने असली चुनौती आने वाली है. उन्होंने नवजात बच्चों और दुल्हनों को सोना देने का वादा किया है, पर सवाल यह है कि सरकार बनने के बाद विजय इतनी बड़ी मात्रा में वे सोना लाएंगे कहां से?