तेल, ताकत और ट्रेड... UAE में पीएम मोदी का मेगा मिशन, पश्चिम एशिया में बढ़ेगा भारत का दबदबा
पीएम मोदी की 15 मई को खाड़ी देश की यात्रा के दौरान भारत और यूएई एलपीजी और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौतों को अंतिम रूप दे सकते हैं. आधिकारिक सूत्रों ने यह संभावना जताते हुए कहा कि पीएम मोदी की यूएई यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है.