'तुम अराजकता फैलाओ, हम देश को मजबूत करेंगे': राहुल गांधी के 'एक साल में सरकार गिरने' वाले बयान पर भड़की बीजेपी, कह दी बड़ी बात

'तुम अराजकता फैलाओ, हम देश को मजबूत करेंगे': राहुल गांधी के 'एक साल में सरकार गिरने' वाले बयान पर भड़की बीजेपी, कह दी बड़ी बात
Political Row Delhi : मोदी सरकार की स्थिरता और भविष्य को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए एक बयान के बाद देश की राजधानी दिल्ली में सियासी पारा अचानक चढ़ गया है. राहुल गांधी के उस दावे पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि वर्तमान सरकार एक वर्ष के भीतर धराशायी हो जाएगी, भारतीय जनता पार्टी ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए पलटवार किया है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली में मीडिया के सामने आते हुए राहुल गांधी की इस सोच और बयानबाजी की कड़े शब्दों में निंदा की.