तरबूज खाने से मौत मामले में नया ट्विस्ट, पति-पत्नी और वो से जुड़ा केस, पुलिस का गहराया शक

तरबूज खाने से मौत मामले में नया ट्विस्ट, पति-पत्नी और वो से जुड़ा केस, पुलिस का गहराया शक
मुंबई के पायधूनी इलाके में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में अब बड़ा मोड़ सामने आया है. शुरुआती तौर पर इसे फूड पॉइजनिंग का मामला माना जा रहा था, लेकिन अब जांच में ऐसे संकेत मिले हैं, जिससे इस घटना के पीछे साजिश की आशंका तेज हो गई है.