तमिलनाडु में अगर थलापति विजय हुए फेल, तो क्या DMK-AIADMK मिलकर कर सकते हैं खेल? नंबर गेम समझिए
Thalapathy Vijay : थलापति विजय ने बुधवार को तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र अर्लेकर से मिलकर सत्ता पर दावा पेश किया. हालांकि, उन्हें अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया. लोक भवन इस बात की पुष्टि के लिए कानूनी राय ले रहा है कि क्या 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) के पास बहुमत है. इस बीच खबर है कि एक्टर विजय की टीवीके को सरकार बनाने से रोकने के लिए डीएमके और एआईएडीएमके गठबंधन कर सकते हैं.