तमिलनाडु की 'बसपा' है ये पार्टी, थलापति विजय को दिलवा रही सिंहासन, जानें किंगमेकर की पूरी कहानी

तमिलनाडु की 'बसपा' है ये पार्टी, थलापति विजय को दिलवा रही सिंहासन, जानें किंगमेकर की पूरी कहानी
Tamil Nadu VCK Party Full Story: तमिलनाडु की राजनीति में विदुथलाई चिरुथइगल काची यानी VCK नई किंगमेकर बनकर उभरी है. दलित राजनीति से निकली यह पार्टी अब थलापति विजय की तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा रही है. थोल. थिरुमावलवन के नेतृत्व में VCK ने सामाजिक न्याय और बहुजन राजनीति को नई ताकत दी है. कम सीटों के बावजूद पार्टी सत्ता का गणित बदलने की क्षमता रखती है. यही वजह है कि इसे तमिलनाडु की 'बसपा' कहा जा रहा है.