तमिलनाडु का वह शख्स, जिसके हाथ में थलपति विजय की किस्मत, उसका एक फैसला और TVK का खेल खत्म!

तमिलनाडु का वह शख्स, जिसके हाथ में थलपति विजय की किस्मत, उसका एक फैसला और TVK का खेल खत्म!
Tamil Nadu Govt Formation News: तमिलनाडु में हलचल जारी है. चुनाव बाद की राजनीतिक स्थिति और पेचीदा हो गई है. तमिलनाडु में सरका गठन की कवायद गुरुवार को नए मोड़ पर पहुंच गई. जब डीएमके नेतृत्व ने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी एआईएडीएमके को बाहर से समर्थन देने की संभावना पर गंभीरता से विचार करना शुरू किया. मकसद केवल टीवीके प्रमुख थलापति विजय को मुख्यमंत्री बनने से रोका जा सके. जी हां, एआईडीएमके के प्रस्ताव पर डीएमके विचार कर रही है. स्टालिन के फैसले से ही अब थलापति विजय की किस्मत का फैसला होगा.