तपती धूप में 20 दिन में 4 बार बॉर्डर इलाकों में रहेंगे अमित शाह, चार राज्यों में बड़े एक्शन की तैयारी!
गृहमंत्री अमित शाह 20 दिन में 4 बार पाकिस्तान-बांग्लादेश से लगते बॉर्डर पर जा रहे हैं. बीकानेर से इसकी शुरुआत हो चुकी है, जो गुजरात, त्रिपुरा के बाद पश्चिम बंगाल में जाकर खत्म होने वाली है. इस दौरे पर मिले इनपुट के बाद सरकार इन चार राज्यों में बड़े एक्शन की तैयारी कर रही है.