ड्रिप और बेड विधि से लेट प्याज बोकर मऊ के किसान रामलेश मौर्या ने की बंपर कमाई, गर्मी के मौसम में किया कमाल

ड्रिप और बेड विधि से लेट प्याज बोकर मऊ के किसान रामलेश मौर्या ने की बंपर कमाई, गर्मी के मौसम में किया कमाल
लोकल 18 से बात करते हुए मऊ के पकड़ी खुर्द के रहने वाले प्रगतिशील किसान रामलेश मौर्य ने बताया कि उद्यान विभाग के सहयोग से उन्हें प्याज का बीज मिला. उन्होंने इस प्याज की खेती को समय के अनुसार थोड़ा लेट शुरू किया. लोगों ने मना किया कि बुवाई का समय चला गया लेकिन ड्रिप व बेड विधि से प्याज की फसल अच्छी हुई.