डीके शिवकुमार को मिलेगा कांटों भरा ताज, 24 महीने में साबित करनी होगी काबिलियत, वरना टूट जाएगा राहुल गांधी का सपना!

डीके शिवकुमार को मिलेगा कांटों भरा ताज, 24 महीने में साबित करनी होगी काबिलियत, वरना टूट जाएगा राहुल गांधी का सपना!
DK Shivakumar News: कर्नाटक में सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. लेकिन उनके सामने 40 साल पुराना राजनीतिक इतिहास बदलने की चुनौती होगी. कांग्रेस चाहती है कि वह 2028 चुनाव में पार्टी को दोबारा सत्ता दिलाएं. जातीय समीकरण, सिद्धारमैया की सक्रिय मौजूदगी और भाजपा का दबाव उनकी राह मुश्किल बना सकता है. राहुल गांधी के लिए भी कर्नाटक की यह सत्ता सबसे अहम राजनीतिक प्रयोग बन चुकी है. इसलिए डीके शिवकुमार का कार्यकाल कांग्रेस के भविष्य की दिशा तय कर सकता है.