ट्रंप बोले-'आई लव इंडिया- पीएम मोदी', सर्जियो गोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लगाया फोन, तो आया जवाब
दिल्ली में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक खास पल देखने को मिला, जब लाइव कॉल पर जुड़े अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, 'आई लव मोदी', जिसके बाद समारोह में मौजूद लोगों ने तालियों से स्वागत किया. ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बताते हुए दोनों नेताओं की दोस्ती का भी जिक्र किया.