ट्रंप के राज में हिल गया QUAD का मकसद, बिना कुछ किए ही चीन कैसे जीत गया?
डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका में वापसी के बाद, भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के रणनीतिक समूह 'क्वाड' (QUAD) गहरे संकट में दिखाई दे रहा है. रणनीतिक विश्लेषक डॉ ब्रह्मा चेलानी के विश्लेषण के अनुसार, क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक के बावजूद साल 2024 के बाद से राष्ट्राध्यक्षों का कोई बड़ा शिखर सम्मेलन नहीं हो पाना इसके कमजोर होते वजूद का सबूत है. ट्रंप की द्विपक्षीय 'व्यापारिक कूटनीति', भारत के साथ व्यापारिक तनाव और चीन के प्रति उनके अचानक जागे प्यार ने क्वाड को खोखला बना दिया है.