जोजिला पास पर बड़ा हादसा! चंद सेकेंड में मलवे का ढ़ेर बना ट्रक, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजिला पास में एक बड़ा हादसा सामने आया है. फिसलन भरी सड़क पर एक ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा. हादसा कितना खतरनाक था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चंद सेकेंड में एक अच्छा खासा ट्रक मलवे में तब्दील हो गया. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार चालक को सुरक्षित निकाल लिया गया है. आपको बता दें कि जोजिला दर्रा देश के सबसे खतरनाक पर्वतीय मार्गों में गिना जाता है, जहां मौसम और फिसलन के कारण अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है.