जिस गांव ने दिया था परमवीर चक्र विजेता पीरू सिंह, आज वहीं से निकल रहे हैं सैकड़ों सैनिक और सरकारी अफसर
Piroo Singh Birthplace: राजस्थान के बेरी गांव, जो परमवीर चक्र विजेता वीर योद्धा पिरू सिंह शेखावत की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है, आज युवाओं की सफलता और प्रेरणा का केंद्र बन गया है. गांव में देशसेवा और अनुशासन की परंपरा लगातार मजबूत हुई है, जिसके परिणामस्वरूप अब तक 200 से अधिक युवा भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों और विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित हो चुके हैं. गांव के युवाओं के लिए परमवीर पीरू सिंह का जीवन आदर्श बन गया है. उनकी वीरता और देशभक्ति की कहानियां नई पीढ़ी को सेना और सरकारी सेवाओं की ओर प्रेरित कर रही हैं. बेहतर शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सामूहिक प्रयासों के कारण बेरी गांव की पहचान अब केवल एक ऐतिहासिक गांव तक सीमित नहीं रही.