जिमखाना क्लब में चल रहा था 'MMM' का खेल, EX-बोर्ड मेंबर ने खोली पोल! जानकर रह जाएंगे हैरान

जिमखाना क्लब में चल रहा था 'MMM' का खेल, EX-बोर्ड मेंबर ने खोली पोल! जानकर रह जाएंगे हैरान
दिल्‍ली जिमखाना क्‍लब को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. क्लब की पूर्व बोर्ड सदस्य और व्हिसलब्लोअर निजी सपरा ने पुराने प्रबंधन पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं. सपरा का दावा है कि क्लब को एक ‘मनी मिंटिंग माफिया’ की तरह चलाया गया, जहां प्रभावशाली लोगों को फायदा पहुंचाया गया. वहीं केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए क्लब को 5 जून तक 27.3 एकड़ जमीन खाली करने का आदेश दिया है. अब यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच चुका है और मंगलवार को इस पर अहम सुनवाई हो सकती है.