जालंधर: BSF HQ के बाहर धमाके से मचा हड़कंप, सामने आया हादसे का नया VIDEO
जालंधर में बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के गेट के बाहर एक एक्टिवा में जोरदार धमाका होने से इलाके में हड़कंप मच गया. शुरुआती जांच में विस्फोटक के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गईं है. पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि जिस एक्टिवा में धमाका हुआ, वह एक ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी बॉय की है.