जादुई चश्मा, आंखों से दिखेगा, कानो से सुनाई देगा, आईआईटी कानपुर से जुड़े स्टार्टअप ने किया तैयार, बाजार में इतनी होगी कीमत

जादुई चश्मा, आंखों से दिखेगा, कानो से सुनाई देगा, आईआईटी कानपुर से जुड़े स्टार्टअप ने किया तैयार, बाजार में इतनी होगी कीमत
कानपुर में तैयार हुआ एक खास स्मार्ट चश्मा अब सिर्फ आंखों की सुरक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह लोगों को सुनने में भी मदद करेगा. आईआईटी कानपुर जुड़े एक स्टार्टअप ने ऐसा स्मार्ट ग्लास तैयार किया है, जो खासतौर पर कंडक्टिव हियरिंग लॉस यानी सुनने की समस्या से परेशान लोगों के लिए बनाया गया है. आसान भाषा में कहें तो यह चश्मा कानों तक आवाज पहुंचाने का काम करेगा.